DAV – Class 5 – Chapter 11 – Birsa Munda
पाठ – 11 – बिरसा मुंडा (Birsa Munda)
Hello students, I have shared बिरसा मुंडा (Birsa Munda) for Class 5 (Language II) and Class 8 (Language III) question answers in Hindi and English.
Class Work – Class 5 – Chapter 11 – बिरसा मुंडा (Birsa Munda)
I. शब्द – अर्थ (Word meaning)
शब्द (Word) | अर्थ (Meaning) |
---|---|
1. विद्रोह | विरोध (revolt / protest) |
2. न्यौछावर | बलिदान (sacrifice) |
3. छल | कपट (trickery / deceit) |
4. नियम | कानून (rule / law) |
5. पर्वत | पहाड़ (mountain) |
6. जेल | कारागार (jail / prison) |
7. सिपाही | फ़ौजी (soldier) |
8. गतिविधियाँ | क्रियाएँ (activities / actions) |
9. आज़ादी | स्वतंत्रता (freedom / independence) |
10. प्रथा | रीति-रिवाज़ (custom / tradition) |
11. हुक्म | आदेश (order / command) |
12. लगान | कर (tax — land tax) |
II. पाठ के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (Based on the lesson, fill in the blanks.)
- बिरसा विद्रोह ‘मुंडा विद्रोह’ के नाम से जाना जाता है।
The Birsa Uprising is known as the ‘Munda Rebellion’. - आदिवासी स्वयं भी वनों की रक्षा करते थे।
The Adivasis themselves also protected the forests. - बिरसा मुंडा चलकद गाँव के रहने वाले थे।
Birsa Munda was from the village of Chalkad. - बिरसा मुंडा महारानी विक्टोरिया का पुतला बनाकर उस पर तीरंदाजी का अभ्यास करते।
Birsa Munda made a statue of Queen Victoria and practiced archery on it. - सिंहभूम में बिरसा को गिरफ़्तार कर राँची जेल भेज दिया गया।
In Singhbhum, Birsa was arrested and sent to Ranchi jail. - बिरसा के कुछ साथियों को मृत्युदंड दिया गया और कुछ को कालापानी की सज़ा दी गई।
Some of Birsa’s companions were given the death penalty, and some were given the Kala Pani punishment. - आज़ादी प्राप्त करने के लिए अनेक लोगों ने देश पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
To gain freedom, many people sacrificed their lives for the country.
III. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य – प्रयोग कीजिए :
(Make sentence with the following words.)
- विद्रोह – लक्ष्मीबाई ने अंग्रेज़ों के खिलाफ़ विद्रोह किया।
Revolt – Lakshmibai revolted against the British. - न्यौछावर – भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
Sacrifice – Bhagat Singh sacrificed his life for the country. - अधिकार – पढ़ना-लिखना हमारा अधिकार है।
Right – To read and write is our right. - सुरक्षित – हमें जंगलों को सुरक्षित रखना चाहिए।
Safe – We should keep forests safe. - नियम – हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
Rule – We should follow road safety rules. - गिरफ़्तार – चोर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।
Arrest – The police arrested the thief. - योजना – मैंने दिल्ली जाने की योजना बनाई।
Plan – I made a plan to go to Delhi. - देशभक्त – महात्मा गाँधी देशभक्त थे।
Patriot – Mahatma Gandhi was a patriot.
IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए :
(Answer the following questions in one word.)
प्रश्न (Question) | उत्तर (Answer) |
---|---|
1. बिरसा विद्रोह को किस नाम से जाना जाता है? By what name is the Birsa uprising known? | मुंडा विद्रोह Munda Rebellion |
2. अंग्रेज़ों ने किसे सुरक्षित कर दिया? What did the British declare protected? | वनों को the forests |
3. बिरसा मुंडा किस गाँव के रहने वाले थे? Birsa Munda was from which village? | चलकद Chalkad |
4. बिरसा मुंडा ने सभी मुंडाओं को क्या सलाह दी? What advice did Birsa Munda give to all Mundas? | लगान न देने की not to pay tax |
5. बिरसा किसका पुतला बनाकर उस पर तीरंदाजी का अभ्यास करते? Whose statue did Birsa make to practise archery on? | महारानी विक्टोरिया का Queen Victoria’s |
6. बिरसा मुंडा को किस रूप में याद किया जाता है? In what form is Birsa Munda remembered? | सच्चा क्रांतिकारी और देशभक्त a true revolutionary and patriot |
V. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(Answer the following questions.)
1. मुंडा कौन हैं? वे कहाँ रहते थे?
Who are the Mundas? Where did they live?
उत्तर – मुंडा एक आदिवासी जाति है, जो बिहार के छोटा नागपुर पठारी क्षेत्र में रहते हैं।
Answer – The Mundas are an Adivasi community who live in the Chota Nagpur plateau region of Bihar.
2. किस आंदोलन को ‘सरदारी लड़ाई’ के नाम से जाना जाता है?
Which movement is known as the ‘Sardari Larai’?
उत्तर – ज़मींदारों द्वारा ज़मीन हथिया लिए जाने के कारण मुंडाओं का गुस्सा बढ़ गया। मुंडाओं ने उसके विरुद्ध आंदोलन चलाया। इसी आंदोलन को ‘सरदारी लड़ाई’ के नाम से जाना जाता है।
Answer – Because landlords grabbed land, the anger of the Mundas grew. They started a movement against it. This movement is known as the ‘Sardari Larai’.
3. मुंडा आदिवासी जंगलों की किस प्रकार रक्षा करते थे?
How did the Munda Adivasis protect the forests?
उत्तर – आदिवासियों को उनकी ज़रूरत की सारी चीज़ें जंगल से मिल जाती थीं। वे पेड़ों को हाथ नहीं लगाते थे। केवल नीचे गिरी हुई सूखी टहनियाँ, पत्तियाँ और डालियों को एकत्र करते थे। इस प्रकार वे जंगल की रक्षा करते थे।
Answer – They got all they needed from the forest. They did not touch the trees. They collected only the fallen dry twigs, leaves, and branches. In this way, they protected the forest.
4. अंग्रेज़ों ने सुरक्षित जंगल का नियम क्यों बनाया?
Why did the British make the rule of protected forests?
उत्तर – अंग्रेज़ों को जब पता चला कि भारत के वनों में कीमती लकड़ियों का भंडार है, तब वहाँ रहने वाले आदिवासियों को बाहर निकालने के लिए उन्होंने सुरक्षित जंगल का नियम बनाया।
Answer – When the British learned that India’s forests had stores of valuable timber, they made the protected-forest rule to drive the Adivasis living there out.
5. अंग्रेजी राज्य समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने क्या-क्या किया?
What did Birsa Munda do to end British rule?
उत्तर – अंग्रेजी राज्य समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने जगह-जगह सभाएँ कीं। लोगों को अंग्रेज़ों के खिलाफ़ तैयार किया।
Answer – To end British rule, Birsa Munda held meetings in many places and prepared people against the British.
6. बिरसा मुंडा की मृत्यु कब और कैसे हुई?
When and how did Birsa Munda die?
उत्तर – बिरसा मुंडा की मृत्यु 9 जून 1900 को राँची जेल में बीमारी से हुई।
Answer – Birsa Munda died on 9 June 1900 in Ranchi jail due to illness.
Bhasha Abhyas – Class 5 – Chapter 11 – बिरसा मुंडा (Birsa Munda)
- ज़मींदारों ने छल-बल से मुंडाओं की…
(Landlords, through deceit and force, of the Mundas…) - उन्होंने अपने जंगल, ज़मीन और अपनी आज़ादी के लिए…
(They, for their forests, land, and freedom…) - आदिवासियों को अपनी ज़रूरत की सारी चीज़ें…
(Adivasis got all the things they needed…) - लेकिन जब अंग्रेज़ों ने देखा कि…
(But when the British saw that…)
1. ऊपर दिए गए वाक्यों को बोल-बोलकर पढ़िए और उनमें से मोटे काले शब्दों को छाँटकर लिखिए – (Read the above sentences aloud and extract the bold words.)
- ज़मींदारों (landlords)
- ज़रूरत (need)
- ज़मीन (land)
- चीज़ें (things)
- आज़ादी (freedom)
- अंग्रेज़ों (the British)
2. निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए और रेखांकित शब्द का अर्थ लिखिए – (Read the sentences and write the meaning of the underlined word.)
वाक्य (Sentence) | अर्थ (Meaning) |
---|---|
क. घोड़ा तेज़ दौड़ता है। | तीव्र (swift/fast) |
ख. महात्मा के चेहरे पर तेज था। | कांति, चमक (radiance/glow) |
ग. हलवाई दही जमाना भूल गया। | बनाना (to set/make) |
घ. पुराना ज़माना अच्छा था। | समय, काल (time/era) |
ङ. गुड़िया को सजा दीजिए। | सुशोभित (to decorate/adorn) |
च. चोर को सज़ा मिली। | दंड (punishment) |
3. नीचे दिए गए वाक्यों को उचित शब्द से पूरा कीजिए – (Complete the sentences with the appropriate word.)
- जज ने अपराधी को सज़ा दी।
The judge gave the punishment to the criminal. - ज़माना बदल गया है।
Times have changed. - साँप अपना फन फैलाए बैठा था।
The snake was sitting with its hood spread. - बच्चों ने नए साल पर पूरा घर सजा दिया।
The children decorated the whole house on New Year. - कंचन गाना गाने के फ़न में माहिर है।
Kanchan is skilled in the art of singing. - दही जमाना कौन-सा मुश्किल काम है।
Setting curd isn’t such a difficult task.
4. नीचे दिए गए शब्दों में सही जगह नुक्ता ( . ) लगाइए – (Add the nukta at the correct place.)
दिया गया शब्द (Given) | सही रूप (Correct) |
---|---|
अंग्रेज | अंग्रेज़ (British) |
फायदा | फ़ायदा (benefit/advantage) |
सफाई | सफ़ाई (cleanliness) |
जरूर | ज़रूर (surely/definitely) |
बुजुर्ग | बुज़ुर्ग (elder) |
काफिला | काफ़िला (caravan) |
जमीन | ज़मीन (land) |
फुर्सत | फ़ुर्सत (leisure/free time) |
5. पाठ ‘बिरसा मुंडा’ में से कोई तीन जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम व विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए – (From the lesson, pick any three common nouns, pronouns, and adjectives.)
जातिवाचक संज्ञा (Common Noun) | सर्वनाम (Pronoun) | विशेषण (Adjective) |
---|---|---|
क. मुंडा (Munda) | उन्होंने (they/he) | छोटा-सा (small) |
ख. ज़मींदार (landlord) | कोई (someone/any) | सूखी (dry) |
ग. लोग (people) | तुम (you) | सारी (all/entire) |
6. निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए – (Write the plural forms of the following words.)
एकवचन (Singular) | बहुवचन (Plural) |
---|---|
क. डाली (branch) | डालियाँ (branches) |
ख. चीज़ (thing) | चीज़ें (things) |
ग. टहनी (twig) | टहनियाँ (twigs) |
घ. पत्ती (leaf) | पत्तियाँ (leaves) |
ङ. लकड़ी (stick/wood) | लकड़ियाँ (sticks) |
च. सभा (assembly) | सभाएँ (assemblies) |
7. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए – (Make sentences with the given words.)
- ज़रा – मुझे ज़रा पानी दीजिए।
Please give me a little water. - सज़ा – राजा ने चोर को सज़ा दी।
The king gave the thief a punishment. - तेज़ – वह बहुत तेज़ भागता है।
He runs very fast.
8. दिए गए अनुच्छेद में कुछ स्थान रिक्त हैं। ये शब्द विकल्पों में दिए गए हैं। उनमें से उचित शब्द को छाँटकर लिखिए – (Fill the blanks in the passage with suitable words from the options.)
वीरों को बनाने के कारखाने स्थापित नहीं हो सकते वे तो देवदार के वृक्षों की तरह जीवन के जंगल में खुद-ब-खुद पैदा होते हैं और बिना किसी के पानी पिलाए और बिना किसी के हाथ लगाए तैयार होते हैं और संघर्ष के मैदान में अचानक ही आकर सामने खड़े हो जाते हैं।
Factories to make heroes cannot be established; like cedar trees they sprout by themselves in the forest of life, get ready without anyone giving water or laying a hand on them, and suddenly appear standing on the field of struggle.
9. आपने ‘बिरसा मुंडा’ पाठ पढ़ा। इस पाठ में ऐसी कई बातें हैं जो शायद आपको पसंद आई होंगी। उन बातों के बारे में बताते हुए आज की डायरी लिखिए – (Write today’s diary about what you liked in the lesson ‘Birsa Munda’.)
20.8.25
बुधवार
रात 10 बजे
आज मैंने पाठ ‘बिरसा मुंडा’ पढ़ा। मुझे इस पाठ की कुछ बातें बहुत पसंद आईं, जो निम्नलिखित हैं –
• मुंडाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना ।
• उनका असीम प्रकृति प्रेम ।
• संगठित होकर अंग्रेज़ों से लोहा लेना ।
• मातृभूमि के लिए तन-मन-धन त्याग करना, आदि ।
• मैं भी उनकी तरह निडर देशभक्त बनने की कोशिश करूँगा ।
20.8.25
Wednesday
Night 10 PM
Today I read the lesson ‘Birsa Munda’. I liked the following things in this lesson:
• The Mundas’ struggle for their rights.
• Their deep love for nature.
• Uniting to confront the British.
• Sacrificing body, mind, and wealth for the motherland, etc.
• I too will try to become a fearless patriot like them.