DAV – Class 5 – Chapter 13 – Priya Poudha
पाठ – 13 – प्रिय पौधा (Priya Poudha)
Hello students, I have shared प्रिय पौधा (Priya Poudha) for DAV Class 5 (Language II) and Class 8 (Language III) question answers in Hindi and English.
Bhasha Abhyas – Class 5 – Chapter 13 – प्रिय पौधा (Priya Poudha)
1. पाठ ‘प्रिय पौधा’ में आए ‘र’ के विभिन्न रूपों के तीन-तीन शब्द लिखिए (Write three words each showing different forms of ‘र’ found in the lesson.)
र् | (्र) | ृ |
---|---|---|
कार्य (work/task) | प्रसन्न (happy/pleased) | वृक्ष (tree) |
आकर्षित (attracted) | प्रयोग (use/application) | दृष्टि (sight/vision) |
प्रदर्शन (display/exhibition) | क्रिया (verb/action) | नृत्य (dance) |
2. दिए गए संज्ञा शब्दों को विशेषण शब्दों में बदलिए – (Convert the given nouns into adjectives.)
संज्ञा शब्द (Noun) | विशेषण शब्द (Adjective) |
---|---|
(क) सरलता (simplicity) | सरल (simple) |
(ख) प्रसन्नता (happiness) | प्रसन्न (happy) |
(ग) सुख (happiness) | सुखी (happy) |
(घ) दया (compassion) | दयालु, दयावान (compassionate) |
3. नीचे दिए गए शब्दों में कुछ शब्द उपसर्गों के योग से बने हैं और कुछ प्रत्ययों के योग से बने हैं। इन्हें छाँटकर सही वर्गों में लिखिए – (Sort the words into those formed with prefixes and those formed with suffixes.)
उपसर्ग से बने शब्द | प्रत्यय से बने शब्द |
---|---|
भरपेट (full stomach) हर घड़ी (every moment) प्रतिदिन (daily) कपूत (unworthy son) अपमान (insult) बदहाल (in a wretched state) | मिलावट (adulteration) मोरनी (peahen) चाँदनी (moonlight) मधुरता (sweetness) दवाखाना (clinic) गाड़ीवान (cart driver) |
4. नीचे दिए गए अव्यय शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए— (Use each indeclinable word in a sentence.)
- इसलिए — मुझे बुखार था, इसलिए मैं स्कूल नहीं गया।
(Therefore — I had a fever; therefore I did not go to school.) - और — सुधीर ने चाय पी और राजेश ने कॉफ़ी।
(And — Sudhir drank tea and Rajesh drank coffee.) - तथा — राम तथा कृष्ण दोनों ही विष्णु के अवतार हैं।
(And/As well as — Both Ram and Krishna are incarnations of Vishnu.) - किंतु — सुरेश मेले में जाना चाहता था किंतु जा नहीं पाया।
(But — Suresh wanted to go to the fair, but could not.)
5. नीचे दी गई पंक्तियों को कहानी के क्रम अनुसार लिखिए— (Arrange the lines in story order.)
क. हरित प्रतिदिन पौधे की देखभाल करता है।
(Harit takes care of the plant every day.)
ख. प्रदर्शनी से एक दिन पहले उसका पौधा चोरी हो गया।
(A day before the exhibition, his plant was stolen.)
ग. हरित ने संयोजक को बताया कि उसका पौधा संगीत पर झूमता है।
(Harit told the convener that his plant sways to music.)
घ. सर्वश्रेष्ठ पौधे का पुरस्कार हरित को मिला।
(The prize for the best plant was awarded to Harit.)
6. नीचे लिखे शब्दों के विलोम बनाइए – (Write the antonyms.)
शब्द (Word) | विलोम (Antonym) |
---|---|
(क) सहयोग (cooperation) | असहयोग (non-cooperation) |
(ख) निश्चय (certainty) | अनिश्चय (uncertainty) |
(ग) शांत (calm) | अशांत (restless) |
(घ) धर्म (righteousness) | अधर्म (unrighteousness) |
(ड) सहयोग (cooperation) | असहयोग (non-cooperation) |
(च) स्वीकार (acceptance) | अस्वीकार (rejection) |
7. दिए गए वाक्यों के सामने काल का नाम लिखिए – (Write the tense in front of each sentence.)
वाक्य (Sentence) | काल (Tense) |
---|---|
(क) हरित का पौधा बड़ा हो गया था। (Harit’s plant had grown big.) | भूतकाल (past) |
(ख) हरित का पौधा नृत्य जैसी क्रिया करता है। (Harit’s plant performs an action like dancing.) | वर्तमान काल (present) |
(ग) हरित पौधे के सामने गिटार बजाएगा। (Harit will play the guitar in front of the plant.) | भविष्यत् काल (future) |
(घ) बच्चों ने कहानी सुनी थी। (The children had listened to the story.) | भूतकाल (past) |
(ङ) हम कल बाज़ार जाएँगे। (We will go to the market tomorrow.) | भविष्यत् काल (future) |
(च) दुकानदार फल बेच रहा है। (The shopkeeper is selling fruit.) | वर्तमान काल (present) |
(छ) गाँव में एक कुआँ था। (There was a well in the village.) | भूतकाल (past) |
8. नीचे दो-दो शब्दों के जोड़े दिए गए हैं। यदि दोनों के अर्थ समान हैं तो (स) पर और विपरीत हैं तो (वि) पर घेरा लगाइए – (For each pair, circle ‘स’ if meanings are same, ‘वि’ if opposite.)
शब्द-जोड़ा | चयन | उत्तर |
---|---|---|
(क) कम–ज्यादा (less–more) | स / वि | वि |
(ख) आदर–सम्मान (respect–honour) | स / वि | स |
(ग) नवीन–पुरातन (new–ancient) | स / वि | वि |
(घ) शत्रु–मित्र (enemy–friend) | स / वि | वि |
(ङ) हर्ष–प्रसन्नता (joy–happiness) | स / वि | स |
(च) जन्मभूमि–मातृभूमि (birthplace–motherland) | स / वि | स |