Kriya – Verb – क्रिया

Kriya

क्रिया – Verb

Hello students today I will explain Kriya ( क्रिया / Verb) in hindi and english.


क्रिया किसे कहते हैं?  (Kriya kise kahate hain)

क्रिया की परिभाषा (kriya ki paribhasha)

  • जिन शब्दों से किसी कार्य के होने या करने का बोध हो, उन्हें क्रिया कहते हैं।

उदाहरण –

  • राम खेलता है। (क्रिया: खेलना)
  • सीता गाती है। (क्रिया: गाना)
  • बच्चे पढ़ते हैं। (क्रिया: पढ़ना)
  • कुत्ता भौंकता है। (क्रिया: भौंकना)
  • मैं लिख रहा हूँ। (क्रिया: लिखना)

What is a verb?

  • A verb is a word that indicates an action being done or performed.

Examples:

  • Ram plays. (Verb: play)
  • Sita sings. (Verb: sing)
  • Children study. (Verb: study)
  • The dog barks. (Verb: bark)
  • I am writing. (Verb: write)

धातु

  • क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। मूल धातु से ही क्रिया के भिन्नभिन्न रूप बनते हैं।

उदाहरण

  • उठ + ना = उठना
  • नहा + ना = नहाना
  • जा + ना = जाना
  • खा + ना = खाना
  • पढ़ + ना = पढ़ना
  • पक + ना = पकना
  • गा + ना = गाना

Root Verb

  • The basic form of a verb is called a root verb. Different forms of verbs are created from the root verb.

Examples

  • To get up
  • To bathe
  • To go
  • To eat
  • To read
  • To cook
  • To sing

क्रिया के भेद (kriya ke bhed)

  • अकर्मक क्रिया
  • सकर्मक क्रिया

Types of Verbs

  • Intransitive Verb
  • Transitive Verb

अकर्मक क्रिया

  • जिस क्रिया का कर्म नहीं होता, वह अकर्मक क्रिया कहलाती है।

उदाहरण

  • छात्र भाग रहे हैं।
  • जतीन हँस रहा है।
  • रतन सो रहा है।
  • सूरज चमक रहा है।
  • झूला हिल रहा है।
  • बच्चा डरता है।

Intransitive Verb

  • A verb that does not need an object to complete its meaning is called an intransitive verb.

Examples

  • The students are running.
  • Jatin is laughing.
  • Ratan is sleeping.
  • The sun is shining.
  • The swing is moving.
  • The child is scared.

सकर्मक क्रिया

  • जिस क्रिया का कर्म होता है, वह सकर्मक क्रिया कहलाती है।

उदाहरण

  • बंदर केले खाता है।
  • लड़का ट्रैक्टर चला रहा है।
  • भाई खाना पकाता है।
  • राम कपड़े धोता है।
  • रघु आम तोड़ रहा है।

Transitive verbs

  • Transitive verbs are the ones that require an object to complete their meaning.

Examples:

  • The monkey eats a banana.
  • The boy is driving a tractor.
  • The brother cooks food.
  • Ram washes clothes.
  • Raghu is picking mangoes.

सकर्मक क्रिया के भेद

  • एककर्मक क्रिया
  • द्विकर्मक क्रिया

Types of Transitive Verbs

  1. Monotransitive Verbs
  2. Ditransitive Verbs

एककर्मक क्रिया

  • एककर्मक क्रिया वे क्रियाएँ हैं, जिनके साथ एक कर्म का प्रयोग हो।

उदाहरण

  • दादी जी ने कहानी पढ़ी। (एक कर्मकहानी )
  • पिता जी अखबार खरीदते हैं। (एक कर्मअख़बार)

Monotransitive Verbs

  • Monotransitive verbs are verbs that have only one object.

Examples

  • Grandma read a story. (One object – story)
  • Dad buys a newspaper. (One object – newspaper)

द्विकर्मक क्रिया

  • द्विकर्मक क्रिया वे क्रियाएँ हैं, जिनके साथ दो कर्मों का प्रयोग हो।

उदाहरण

  • दादी जी ने बच्चों को कहानी सुनायी। (दो कर्मबच्चे और कहानी)
  • पिता जी ने अखबारवाले से अखबार खरीदा। (दो कर्मअखबारवाला और अखबार)

Ditransitive Verbs

  • Ditransitive verbs are verbs that have two objects.

Examples

  • Grandma told the children a story. (Two objects – children and story)
  • Dad bought a newspaper from the newspaper seller. (Two objects – newspaper seller and newspaper)